Dhanshalaby Sagar Sinha
Crypto

Bitcoin Crash: Crypto Market में हाहाकार, मार्केट कैप $2.57 ट्रिलियन पर पहुंचा, निवेशकों में डर!

By: Dhanshala

Bitcoin Crash: Crypto Market में हाहाकार, मार्केट कैप $2.57 ट्रिलियन पर पहुंचा, निवेशकों में डर!

Key Summary

  • क्रिप्टो मार्केट 2% गिरकर 2.57 ट्रिलियन डॉलर पर पहुंचा, जबकि Bitcoin करीब 76,600 डॉलर पर कारोबार कर रहा
  • Crypto Fear Index गिरकर 26 पर आया, जो पिछले तीन महीनों का सबसे निचला स्तर

Crypto Market Crash: क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में बिकवाली बढ़ गई है। पिछले 24 घंटे में ग्लोबल क्रिप्टो मार्केट कैप 2% गिरकर 2.57 ट्रिलियन डॉलर रह गया। यह छह सप्ताह का सबसे निचला स्तर है। पिछले करीब एक महीने में मार्केट अपने ऊपरी स्तर से 14% से ज्यादा गिर चुका है।

Bitcoin करीब 76,600 डॉलर पर कारोबार कर रहा है। इसकी अगली बड़ी सपोर्ट रेंज 75,000 डॉलर के आसपास है। वहीं, 73,000 डॉलर पर 200-day Moving Average मजबूत सपोर्ट दे सकता है।

Crypto Fear Index तीन महीने के निचले स्तर पर

निवेशकों की चिंता भी बढ़ी है। Crypto Sentiment Index गिरकर 26 पर पहुंच गया है। यह पिछले तीन महीनों का सबसे निचला स्तर है और Extreme Fear के स्तर से सिर्फ एक अंक ऊपर है।

Near Protocol में 8.5% और Dash व Aave में करीब 5% की गिरावट आई। दूसरी तरफ Tron 1.8% चढ़ा।

Binance Hack और कमजोर Demand से दबाव

QCP Capital के मुताबिक, Binance हैक और मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच संस्थागत निवेशकों की कमजोर मांग Bitcoin पर दबाव बना रही है।

वहीं, Strategy ने पिछले सप्ताह 811 Bitcoin खरीदे। कंपनी के पास अब कुल 8,49,327 BTC हैं। दूसरी तरफ BitMine ने 8,573 Ethereum खरीदे और उसका रिजर्व 60.6 लाख ETH हो गया है।

फिलहाल बाजार की आगे की दिशा निवेशकों की मांग और वैश्विक हालात पर निर्भर करेगी।

#Bitcoin#Crypto

More Crypto NewsSee all →