Dhanshalaby Sagar Sinha
★ Top NewsCrypto

Bitcoin Crash: एक हफ्ते में $8,000 की गिरावट, इन 3 Factors ने बढ़ाई मुश्किल!

By: Dhanshala

Bitcoin Crash: एक हफ्ते में $8,000 की गिरावट, इन 3 Factors ने बढ़ाई मुश्किल!

Key Summary

  • Bitcoin की गिरावट के पीछे Stablecoin की घटती सप्लाई और Futures में Long Positions की भारी Liquidation भी वजह हो सकती
  • Anthropic के बड़े IPO से निवेशकों का पैसा Crypto जैसे Risky Assets से दूसरी तरफ जा सकता

Bitcoin की कीमत में पिछले एक हफ्ते में बड़ी गिरावट आई है। पिछले बुधवार को यह $81,000 के पार पहुंच गया था, लेकिन मंगलवार तक $73,000 के नीचे आ गया। यानी करीब $8,000 की गिरावट। इसके पीछे बाजार की अनिश्चितता, Crypto ETF से करीब $1.3 बिलियन की निकासी और महंगाई की चिंता जैसे कारण बताए जा रहे हैं। लेकिन कुछ ऐसे फैक्टर भी हैं, जो इस गिरावट को और तेज कर सकते हैं।

1. Stablecoin की सप्लाई घटी, Long Traders पर दबाव

CryptoQuant के मुताबिक, पिछले कुछ महीनों में USDT का मार्केट कैप करीब $6.6 बिलियन घटा है। Stablecoins क्रिप्टो मार्केट में निवेश के लिए उपलब्ध डॉलर की तरह काम करते हैं। इनकी सप्लाई घटने का मतलब है कि बाजार में नई खरीदारी के लिए पैसा कम हो सकता है।

दूसरी तरफ, एक एनालिस्ट के आंकड़ों के मुताबिक, Bitcoin की कीमत में 10% की गिरावट आने पर करीब $580 मिलियन की Long Positions Liquidate हो सकती हैं। इससे बिकवाली और बढ़ सकती है।

2. Anthropic IPO से Crypto में कम हो सकती है Liquidity

दूसरा संभावित कारण AI कंपनी Anthropic का प्रस्तावित IPO है। कंपनी 19 नवंबर को Nasdaq में लिस्टिंग की तैयारी कर रही है और इस पेशकश से करीब $64.4 बिलियन जुटाने की योजना बताई गई है। बड़े IPO निवेशकों का पैसा और ध्यान अपनी तरफ खींच सकते हैं, जिससे Crypto जैसे Risky Assets में निवेश घट सकता है।

3. ETF Outflows और Global Uncertainty

पिछले हफ्ते Bitcoin ETF से करीब $1.3 बिलियन की निकासी हुई। इसके साथ महंगाई की चिंता और अमेरिकी फेडरल रिजर्व को लेकर अनिश्चितता ने भी निवेशकों का भरोसा कमजोर किया है।

Bitcoin की गिरावट के पीछे कोई एक वजह नहीं है। बाजार से पैसा निकलना, कमजोर Liquidity और बड़ी Liquidations मिलकर दबाव बढ़ा सकते हैं। हालांकि, ये संभावित कारण हैं, गिरावट की पक्की वजह नहीं।

#BitcoinPrice#Crash

More Crypto NewsSee all →