Dhanshalaby Sagar Sinha
★ Top NewsCrypto

Crypto Market Crash: Bitcoin में 6% की गिरावट, Elizabeth Warren की एंट्री से बढ़ेगी मुश्किल?

By: Dhanshala

Crypto Market Crash: Bitcoin में 6% की गिरावट, Elizabeth Warren की एंट्री से बढ़ेगी मुश्किल?

Key Summary

  • Crypto की आलोचक Elizabeth Warren जनवरी 2027 से अमेरिकी Senate Banking Committee की अध्यक्ष बन सकती हैं
  • Bitcoin करीब 6% गिरकर $76,000 के आसपास पहुंचा, जबकि Crypto Market में $1 अरब से ज्यादा की Liquidation हुई

क्रिप्टो निवेशकों के लिए अमेरिका से दो बड़ी खबरें आई हैं। पहली, क्रिप्टो की मुखर आलोचक एलिजाबेथ वॉरेन जनवरी 2027 से अमेरिकी सीनेट की बैंकिंग कमेटी की अध्यक्ष बन सकती हैं। दूसरी तरफ, Bitcoin समेत पूरी क्रिप्टो मार्केट में भारी गिरावट देखने को मिली है। इससे सवाल उठ रहा है कि क्या अमेरिका में बढ़ती रेगुलेटरी सख्ती क्रिप्टो के लिए नई मुश्किल खड़ी करेगी?

Elizabeth Warren की एंट्री क्यों अहम?

3 नवंबर के मिडटर्म चुनावों में डेमोक्रेट्स ने अमेरिकी सीनेट में बहुमत हासिल किया है। ऐसे में वॉरेन के बैंकिंग कमेटी की अध्यक्ष बनने की संभावना है। इस पद पर आने के बाद उन्हें क्रिप्टो कंपनियों की जांच, सुनवाई और दस्तावेज मांगने के मामले में ज्यादा अधिकार मिलेंगे।

उनकी नजर क्रिप्टो कंपनियों में निवेशकों की सुरक्षा, इनसाइडर ट्रेडिंग और ट्रंप परिवार से जुड़े क्रिप्टो कारोबार पर रह सकती है। वह Coinbase जैसी कंपनियों के बैंकिंग गतिविधियों से जुड़े मामलों पर भी सवाल उठा चुकी हैं।

Bitcoin में गिरावट, निवेशकों के $1 अरब से ज्यादा डूबे

इस बीच 6 नवंबर को Bitcoin करीब 76,000 डॉलर के स्तर पर कारोबार करता दिखा, जो 24 घंटे में करीब 6% की गिरावट है। Ethereum और दूसरे बड़े Altcoins में भी बिकवाली रही।

CoinGlass के आंकड़ों के मुताबिक, 24 घंटे में क्रिप्टो बाजार में 1 अरब डॉलर से ज्यादा की पोजिशन लिक्विडेट हुईं। यानी तेजी की उम्मीद में दांव लगाने वाले कई ट्रेडर्स की पोजिशन जबरन बंद हो गईं।

आगे Crypto Investors क्या करें?

अमेरिकी टेक और AI शेयरों में भारी बिकवाली ने भी क्रिप्टो पर दबाव बनाया है। हालांकि, वॉरेन की संभावित नियुक्ति को Bitcoin की गिरावट की सीधी वजह नहीं माना जा सकता।

निवेशकों के लिए फिलहाल बाजार की अस्थिरता और अमेरिका के नए रेगुलेटरी फैसलों पर नजर रखना जरूरी है। बड़ी क्रिप्टो करेंसी और राजनीतिक रूप से जुड़े छोटे टोकन पर इसका असर अलग-अलग हो सकता है।

#CryptoMarketCrash#Bitcoin

More Crypto NewsSee all →