Dhanshalaby Sagar Sinha
Crypto

Bitcoin Buying पर लगेगा ब्रेक? MSCI ने Strategy को Index से हटाया, कंपनी की BTC खरीदने की ताकत पर असर!

By: Dhanshala

Bitcoin Buying पर लगेगा ब्रेक? MSCI ने Strategy को Index से हटाया, कंपनी की BTC खरीदने की ताकत पर असर!

Key Summary

  • MSCI 30 नवंबर के बाद Strategy को अपने MSCI USA समेत ग्लोबल इक्विटी इंडेक्स से बाहर करेगा
  • इस फैसले से कंपनी के शेयरों में बिकवाली बढ़ सकती है और नए Bitcoin खरीदने के लिए फंड जुटाना मुश्किल हो सकता

दुनिया में सबसे ज्यादा Bitcoin रखने वाली लिस्टेड कंपनी Strategy को बड़ा झटका लगा है। इंडेक्स प्रोवाइडर MSCI ने कंपनी को अपने ग्लोबल इक्विटी इंडेक्स से बाहर करने का फैसला किया है। यह बदलाव 30 नवंबर को बाजार बंद होने के बाद लागू होगा। इसका असर MSCI USA Index समेत दूसरे इंडेक्स पर पड़ेगा।

क्यों MSCI ने लिया यह फैसला?

MSCI ने नॉन-ऑपरेटिंग कंपनियों के लिए नए नियम बनाए हैं। इसी के तहत Strategy को इंडेक्स से बाहर किया जा रहा है। कंपनी के पास फिलहाल 8,50,364 Bitcoin हैं, जिनकी कीमत करीब 62.6 अरब डॉलर बताई गई है।

जब कोई कंपनी इंडेक्स से बाहर होती है, तो उस इंडेक्स को ट्रैक करने वाले पैसिव फंड्स को अपने शेयर बेचने पड़ते हैं। BloFin Research के मुताबिक, इससे करीब 1.3 करोड़ शेयरों की बिकवाली हो सकती है। हालांकि, इससे कंपनी के शेयर बाजार से डीलिस्ट नहीं होंगे और न ही उसे Bitcoin बेचने पड़ेंगे।

Bitcoin खरीदने की Strategy पर क्या होगा असर?

असली चिंता कंपनी के फंड जुटाने के मॉडल को लेकर है। Strategy नए शेयर और दूसरी सिक्योरिटीज जारी करके पैसा जुटाती है और उससे Bitcoin खरीदती है।

कंपनी का mNAV फिलहाल करीब 1.08x है, जबकि नवंबर 2024 में यह 3.4x था। mNAV घटने से नए शेयर जारी करके Bitcoin खरीदना कम फायदेमंद हो सकता है।

यानी MSCI का फैसला सीधे Bitcoin की बिक्री नहीं कराएगा, लेकिन Strategy की आगे Bitcoin खरीदने की क्षमता पर दबाव डाल सकता है।

#MSCIRemoves#Strategy#Index#BitcoinBuyingImpact

More Crypto NewsSee all →