US में एक फैसला... फिर अचानक शेयर बाजार में तूफानी तेजी
By: Dhanshala

Key Summary
- 📈 सेंसेक्स 600 अंक उछलकर 73,862 के स्तर पर पहुंचा।
- 📈 निफ्टी 150+ अंक चढ़कर 22,874 पर पहुंचा।
- 🚀 धीमी शुरुआत के बाद करीब एक घंटे में बाजार की चाल अचानक बदल गई।
- 🇺🇸 इस तेजी का कनेक्शन अमेरिका से जुड़े घटनाक्रम से बताया गया है।
- 🟢 पिछले कारोबारी दिन की गिरावट के बाद दोनों इंडेक्स में जोरदार रिकवरी देखने को मिली।
शेयर बाजार में सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन अचानक सेंसेक्स-निफ्टी की चाल बदल गई. धीमी शुरुआत के बाद जैसे-जैसे कारोबार आगे बढ़ा दोनों इंडेक्स रॉकेट की रफ्तार से दौड़ने लगे. एक ओर जहां बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स झटके में 600 अंक की छलांग लगा गया, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 150 अंक से ज्यादा चढ़कर कारोबार कर रहा था. इस जोरदार तेजी का अमेरिका से भी कनेक्शन है.
शेयर बाजार में बीते कारोबारी दिन की गिरावट से उबरते हुए सेंसेक्स-निफ्टी ग्रीन जोन में ओपन हुए. हालांकि, इनके चढ़ने की रफ्तार काफी धीमी थी, लेकिन घंटेभर के कारोबार के बाद ही अचानक पूरा खेल पलट गया और दोनों इंडेक्स तूफानी तेजी के साथ कारोबार करते हुए नजर आए.
बीएसई का सेंसेक्स अपने पिछले बंद 73,246 की तुलना में मामूल बढ़त के साथ 73,268 के लेवल पर ओपन हुआ था और फिर एक झटके में ये 73,862 के स्तर पर जा पहुंचा. इसी तरह सेंसेक्स के कदम से कदम मिलाकर चलते हुए निफ्टी भी अपने पिछले बंद 22,690 पर खुलने के बाद 22,874 पर जा पहुंचा.




