महंगाई भत्ता 3% बढ़ा... अब सैलरी के साथ कितना मिलेगा बकाया?
By: Dhanshala

Key Summary
- 3% की बढ़ोतरी: केंद्रीय कर्मचारियों का DA और पेंशनर्स का DR बढ़ेगा।
- नया DA/DR: 60% से बढ़कर 63% होगा।
- लागू होने की तारीख: 1 जुलाई से।
- एरियर: जुलाई से अक्टूबर तक के 4 महीनों का बकाया अक्टूबर की सैलरी के साथ मिलेगा।
- सरकार पर बोझ: ₹10,016 करोड़।
मोदी कैबिनेट ने बड़ा फैसला लेते हुए बुधवार को केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) और पेंशनर्स के लिए महंगाई राहत (DR) में 3 फीसदी बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. केंदीय कर्मचारियों के लिए यह तोहफा ठीक दिवाली से पहले दी गई है.
इस बढ़ोतरी के बाद केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स का महंगाई भत्ता 3 फीसदी बढ़कर 63 फीसदी हो जाएगा. इस फैसले से सरकार के ऊपर 10,016 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा. यह बढ़ोतरी 1 जुलाई से प्रभावी माना जाएगा.
जुलाई से अक्टूबर तक यानी 4 महीने का एरियर भी अक्टूबर की सैलरी के साथ कर्मचारियों और पेंशनर्स को जोड़कर एक साथ दिया जाएगा
अगर आपकी बेसिक सैलरी 18000 रुपये है, तो हर महीने 540 रुपये का इजाफा होगा. वहीं 30 हजार रुपये की बेसिक सैलरी पर 900 रुपये मंथली बढ़ोतरी होगी. 50 हजार रुपये की बेसिक सैलरी पर महंगाई भत्ते में 1500 रुपये का इजाफा होगा.




