Dhanshalaby Sagar Sinha
Personal Finance

Senior Citizen FD: सीनियर सिटिजन्स को FD पर 8.60% तक ब्याज, ₹10 लाख जमा करने पर कितना पैसा मिलेगा?

By: Dhanshala

Senior Citizen FD: सीनियर सिटिजन्स को FD पर 8.60% तक ब्याज, ₹10 लाख जमा करने पर कितना पैसा मिलेगा?

Key Summary

  • उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 8.60% तक सालाना ब्याज दे रहा है।
  • ₹10 लाख की FD पर 3 साल में करीब ₹2.90 लाख तक ब्याज मिल सकता है।

रिटायरमेंट के बाद अगर आप अपनी जमा पूंजी पर बिना ज्यादा जोखिम लिए निश्चित रिटर्न चाहते हैं, तो बैंक FD एक विकल्प हो सकती है। खास बात यह है कि कुछ बैंक वरिष्ठ नागरिकों को सामान्य ग्राहकों के मुकाबले ज्यादा ब्याज देते हैं। फिलहाल कुछ स्मॉल फाइनेंस बैंक सीनियर सिटिजन्स को 8.60% तक सालाना ब्याज ऑफर कर रहे हैं।

ये स्मॉल फाइनेंस बैंक दे रहे सबसे ज्यादा ब्याज

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 8.60% तक ब्याज दे रहा है। इसके अलावा सूर्योदय, इक्विटास और ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक में 8.50% तक ब्याज मिल सकता है। जना स्मॉल फाइनेंस बैंक की अधिकतम ब्याज दर 8.30% है। वहीं प्राइवेट बैंकों में DCB बैंक 8% और बंधन बैंक 7.95% तक ब्याज दे रहा है।

₹10 लाख की FD पर कितना मिलेगा रिटर्न?

मान लीजिए कोई वरिष्ठ नागरिक 10 लाख रुपये की FD तीन साल के लिए 8.60% सालाना ब्याज दर पर करता है। तिमाही कंपाउंडिंग के हिसाब से तीन साल बाद उसे करीब 12.90 लाख रुपये मिल सकते हैं। यानी लगभग 2.90 लाख रुपये ब्याज के रूप में मिलेंगे। हालांकि, वास्तविक रिटर्न बैंक की ब्याज दर, अवधि और भुगतान विकल्प पर निर्भर करेगा।

FD कराने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

सिर्फ ज्यादा ब्याज देखकर FD न कराएं। DICGC के तहत हर बैंक में एक जमाकर्ता के मूलधन और ब्याज सहित अधिकतम 5 लाख रुपये तक का डिपॉजिट इंश्योरेंस मिलता है। इसके अलावा समय से पहले FD तोड़ने के नियम और टैक्स की जानकारी भी जरूर लें। निवेश से पहले बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर ब्याज दर की पुष्टि करें।

More Personal Finance NewsSee all →