Dhanshalaby Sagar Sinha
Global

Safest Countries 2027: Canada बना दुनिया का सबसे सुरक्षित देश, UAE Top-10 से बाहर

By: Dhanshala

Safest Countries 2027: Canada बना दुनिया का सबसे सुरक्षित देश, UAE Top-10 से बाहर

Key Summary

  • 2027 की सबसे सुरक्षित देशों की लिस्ट में Canada पहले और New Zealand दूसरे नंबर पर
  • पिछले साल सातवें स्थान पर रहा UAE इस बार 16वें नंबर पर पहुंच गया

दुनिया घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो 2027 के लिए सबसे सुरक्षित देशों की नई लिस्ट सामने आई है। Berkshire Hathaway Travel Protection की रिपोर्ट के मुताबिक, Canada को दुनिया का सबसे सुरक्षित देश बताया गया है। इस लिस्ट में यूरोप और स्कैंडिनेवियाई देशों का दबदबा देखने को मिला है।

यह रैंकिंग अमेरिकी यात्रियों के अनुभव और सुरक्षा को लेकर उनकी राय के आधार पर तैयार की गई है। इसमें Global Peace Index, Numbeo और GeoSure के आंकड़ों को शामिल किया गया। इसके अलावा World Health Organisation, Equaldex Equality Index और Global Terrorism Index के डेटा को भी ध्यान में रखा गया।

Top 10 में कौन-कौन से देश?

लिस्ट में Canada पहले नंबर पर है। इसके बाद New Zealand दूसरे, Australia तीसरे और Iceland चौथे स्थान पर है। Japan पांचवें, Austria छठे और Ireland सातवें नंबर पर है। वहीं Netherlands आठवें, Denmark नौवें और Portugal दसवें स्थान पर है।

UAE की रैंकिंग में बड़ी गिरावट

पिछले साल United Arab Emirates (UAE) इस लिस्ट में सातवें नंबर पर था, लेकिन 2027 की रैंकिंग में यह 16वें स्थान पर पहुंच गया है। दूसरी ओर Denmark, Norway और Sweden जैसे स्कैंडिनेवियाई देशों की रैंकिंग में सुधार हुआ है।

रिपोर्ट के मुताबिक, Gen Z के बीच विदेश घूमने का क्रेज बढ़ रहा है। हालांकि, युवा यात्री अब यात्रा के दौरान सुरक्षा और बदलते वैश्विक हालात को लेकर भी सतर्क हैं।

एक और दिलचस्प बात यह है कि सालाना 25,000 डॉलर से ज्यादा ट्रैवल पर खर्च करने वाले लोगों के मामले में भारत दूसरे स्थान पर रहा।

#SafestCountries#Canada#UAE#SafestCountriesRanking

More Global NewsSee all →