8th Pay Commission: रेलवे कर्मचारियों की Salary बढ़ाने की मांग, Risk Allowance समेत मांगे कई भत्ते
By: Dhanshala

Key Summary
- AIRF ने लोको पायलट, ट्रैक मेंटेनर और टेक्नीशियन के Pay Scale में सुधार की मांग की
- जोखिम भरी ड्यूटी के लिए Risk & Hardship और Hazardous Duty Allowance समेत कई भत्ते मांगे गए
8वें वेतन आयोग के सामने रेलवे कर्मचारियों ने अपनी मांगें रखी हैं। All India Railwaymen’s Federation (AIRF) ने आयोग के साथ बैठक के बाद पत्र भेजकर ज्यादा सैलरी, बेहतर पे स्केल और जोखिम भरे काम के लिए विशेष भत्ते देने की मांग की है।
रेलवे कर्मचारियों के लिए क्या मांगें?
AIRF के मुताबिक, बैठक में न्यूनतम वेतन और सामान्य भत्तों के अलावा लोको पायलट, ट्रैफिक रनिंग स्टाफ, ट्रैक मेंटेनर और टेक्नीशियन के मुद्दे उठाए गए। फेडरेशन का कहना है कि रेलवे 24 घंटे काम करता है। कर्मचारियों को हर मौसम और मुश्किल भौगोलिक परिस्थितियों में ड्यूटी करनी पड़ती है।
Risk Allowance और पे स्केल में सुधार की मांग
फेडरेशन ने Risk & Hardship Allowance, Hazardous Duty Allowance, Hill Allowance और Dress Allowance देने की मांग की है। AIRF का कहना है कि ड्यूटी के दौरान कर्मचारियों को गंभीर चोट और जान जाने तक का खतरा रहता है।
इसके अलावा ट्रैक मेंटेनर को दूसरे इंजीनियरिंग विभागों के टेक्नीशियन के बराबर रखने की मांग की गई है। पेट्रोलमैन, कीमैन और गेटमैन के लिए भी विशेष भत्ते मांगे गए हैं।
टेक्नीशियन के प्रमोशन पर भी जोर
AIRF ने टेक्नीशियन के पे स्केल में सुधार और कुछ पे स्केल को मिलाने की मांग की है, ताकि प्रमोशन के बेहतर अवसर मिल सकें।
ये फिलहाल कर्मचारी संगठनों की मांगें हैं। 8वें वेतन आयोग की ओर से इन पर अंतिम फैसला आना बाकी है।




