Dhanshalaby Sagar Sinha
★ Top NewsPersonal Finance

EPFO WhatsApp Service: अब WhatsApp पर चेक करें PF Balance, बस Hi भेजते ही मिलेगी पासबुक!

By: Dhanshala

EPFO WhatsApp Service: अब WhatsApp पर चेक करें PF Balance, बस Hi भेजते ही मिलेगी पासबुक!

Key Summary

  • EPFO ने WhatsApp पर PF बैलेंस, आखिरी 5 ट्रांजैक्शन और पासबुक देखने की सुविधा शुरू की
  • इस सर्विस के लिए +91 8796441800 पर अपने EPFO में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 'Hi' भेजना होगा

नौकरीपेशा लोगों के लिए EPFO ने एक नई सुविधा शुरू की है। अब कर्मचारी WhatsApp के जरिए ही अपने PF अकाउंट का बैलेंस, आखिरी 5 ट्रांजैक्शन और पासबुक की जानकारी हासिल कर सकेंगे। इसके लिए EPFO पोर्टल पर बार-बार लॉगिन करने की जरूरत नहीं होगी।

केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मंडाविया ने 1 नवंबर 2026 को EPFO के 74वें स्थापना दिवस पर इस WhatsApp सर्विस को लॉन्च किया।

How to Use EPFO WhatsApp Service?

इस सुविधा का लाभ लेने के लिए सबसे पहले अपने मोबाइल में EPFO का आधिकारिक WhatsApp नंबर +91 8796441800 सेव करें। इसके बाद WhatsApp पर इस नंबर को खोलकर 'Hi' लिखकर भेजें। ध्यान रखें कि मैसेज उसी मोबाइल नंबर से भेजें जो आपके EPFO अकाउंट में रजिस्टर्ड है।

इसके बाद चैट में दिए गए निर्देशों का पालन करें और अपनी जरूरत के हिसाब से सर्विस चुनें। EPFO के जारी QR कोड को स्कैन करके भी सीधे चैट शुरू कर सकते हैं।

WhatsApp पर मिलेंगी ये सुविधाएं

इस सर्विस से PF बैलेंस चेक करने, पिछले 5 ट्रांजैक्शन देखने और पासबुक की जानकारी हासिल करने की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा PMVBRY योजना से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने में भी मदद मिलेगी।

ध्यान रखें कि PF निकासी और क्लेम सेटलमेंट जैसी सेवाएं इस WhatsApp सुविधा में शामिल नहीं हैं। इनके लिए EPFO पोर्टल या UMANG ऐप का इस्तेमाल करें।

सुरक्षा के लिए: केवल आधिकारिक और Verified WhatsApp नंबर का इस्तेमाल करें। किसी के साथ अपना OTP, पासवर्ड या बैंक डिटेल्स शेयर न करें।

#EPFO#Whatsapp#EPFOService#PFBalance#PFPassbookCheck

More Personal Finance NewsSee all →