Gold-Silver Price Crash: त्योहार खत्म होते ही Gold हुआ सस्ता, Silver में ₹2,200 की गिरावट! जानें नए भाव
By: Dhanshala

Key Summary
- MCX पर सोना करीब 930 रुपये गिरकर 1,38,730 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया
- चांदी की कीमत में करीब 2,200 रुपये की गिरावट आई और भाव 1,82,336 रुपये प्रति किलो रहा
त्योहारी सीजन खत्म होते ही सोने और चांदी की कीमतों में फिर गिरावट देखने को मिल रही है। गुरुवार, 12 नवंबर को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दोनों कीमती धातुओं के भाव टूट गए। सोना 930 रुपये गिरकर 1,38,730 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं, चांदी करीब 2,200 रुपये सस्ती होकर 1,82,336 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।
MCX पर Gold-Silver के नए भाव
MCX पर सोने का कारोबार 1,39,282 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला था। इसका पिछला बंद भाव 1,39,716 रुपये था। वहीं, 4 दिसंबर डिलीवरी वाला गोल्ड फ्यूचर करीब 1,38,742 रुपये पर कारोबार कर रहा था।
चांदी की बात करें तो इसका कारोबार 1,82,599 रुपये प्रति किलो पर खुला, जबकि पिछला बंद भाव 1,84,525 रुपये था।
International Market में भी Gold पर दबाव
गिरावट सिर्फ भारतीय बाजार तक सीमित नहीं है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में दिसंबर डिलीवरी वाला अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर 0.3% गिरकर 3,987.50 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। वहीं, स्पॉट गोल्ड 0.2% गिरकर 3,979.09 डॉलर पर कारोबार कर रहा था।
इस गिरावट के पीछे डॉलर की मजबूती को एक वजह माना जा रहा है। त्योहारों के बाद मांग में कमी भी घरेलू बाजार पर दबाव डाल रही है।




