Dhanshalaby Sagar Sinha
★ Top NewsPersonal Finance

Life Certificate Deadline: पेंशनर्स के पास बचे 27 दिन, घर बैठे Mobile से जमा करें सर्टिफिकेट

By: Dhanshala

Life Certificate Deadline: पेंशनर्स के पास बचे 27 दिन, घर बैठे Mobile से जमा करें सर्टिफिकेट

Key Summary

  • पेंशनर्स को 30 नवंबर 2026 तक लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना जरूरी, नहीं तो दिसंबर से पेंशन रुक सकती
  • UPS Jeevan Setu ऐप के जरिए Aadhaar Face Authentication से घर बैठे सर्टिफिकेट जमा कर सकते

Life Certificate Last Date: पेंशन पाने वाले लोगों के लिए जरूरी खबर है। हर साल की तरह इस बार भी पेंशनर्स को 30 नवंबर तक अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना होगा। इसके लिए अब सिर्फ 27 दिन बचे हैं। अगर तय समय तक यह सर्टिफिकेट जमा नहीं किया गया, तो दिसंबर से पेंशन का भुगतान रुक सकता है।

लाइफ सर्टिफिकेट इसलिए जरूरी होता है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि पेंशन पाने वाला व्यक्ति जीवित है। अच्छी बात यह है कि अब इसके लिए बैंक या सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है।

UPS Jeevan Setu: मोबाइल से ऐसे जमा करें Life Certificate

पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (PFRDA) ने पेंशनर्स की सुविधा के लिए UPS Jeevan Setu डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट सेवा शुरू की है। इसके जरिए स्मार्टफोन से आधार आधारित फेस ऑथेंटिकेशन की मदद से सर्टिफिकेट बनाया जा सकता है।

इसके लिए अपने मोबाइल में NPS, UPS और APY ऐप खोलें। होम स्क्रीन पर UPS Jeevan Setu – Digital Life Certificate विकल्प चुनें। अब अपना PRAN और जन्मतिथि दर्ज करें। रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP से जानकारी प्रमाणित करें।

इसके बाद Aadhaar विकल्प चुनकर Continue with Aadhaar पर क्लिक करें। फिर Face Authentication का विकल्प चुनें और कैमरे के सामने अपना चेहरा लाएं।

चेहरा सफलतापूर्वक प्रमाणित होने के बाद डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट अपने आप तैयार हो जाएगा। स्क्रीन पर सफलतापूर्वक सर्टिफिकेट बनने का मैसेज दिखाई देगा। इसके बाद Done पर क्लिक कर दें।

#LifeCertificate

More Personal Finance NewsSee all →