Share Market Tax Relief: Budget से पहले मिल सकता है बड़ा तोहफा, Capital Gains Tax में बदलाव की तैयारी?
By: Dhanshala

Key Summary
- शेयर और म्यूचुअल फंड में निवेश पर टैक्स राहत देने के प्रस्ताव की समीक्षा कर रहा है वित्त मंत्रालय
- STT में बदलाव और Long Term Capital Gains की अवधि 2 से बढ़ाकर 3 साल करने का सुझाव
शेयर बाजार के निवेशकों के लिए आने वाले दिनों में एक और अच्छी खबर आ सकती है। सरकार शेयर और म्यूचुअल फंड में निवेश पर टैक्स राहत देने के प्रस्ताव पर विचार कर रही है। माना जा रहा है कि आने वाले बजट से पहले इस पर कोई फैसला हो सकता है। हालांकि, अभी तक सरकार ने कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया है।
मामले से जुड़े लोगों के मुताबिक, इस प्रस्ताव का मकसद अलग-अलग संपत्तियों पर लगने वाले टैक्स में संतुलन बनाना और इक्विटी बाजार में टैक्स की असमानताओं को दूर करना है। वित्त मंत्रालय इस मामले में अलग-अलग हितधारकों से मिले सुझावों की समीक्षा कर रहा है।
STT और Capital Gains Tax में बदलाव के सुझाव
हितधारकों ने कैश मार्केट, फ्यूचर्स और ऑप्शंस पर लगने वाले सिक्योरिटीज ट्रांजेक्शन टैक्स (STT) की दरों में बदलाव का सुझाव दिया है। इसके अलावा, लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन (LTCG) के लिए शेयर रखने की अवधि को मौजूदा 2 साल से बढ़ाकर 3 साल करने का प्रस्ताव भी सामने आया है। प्रमोटरों, रिटेल निवेशकों और विदेशी निवेशकों के लिए अलग-अलग टैक्स दरों पर भी विचार किया जा रहा है।
अभी कितना लगता है Share Market Tax?
फिलहाल शेयर या इक्विटी म्यूचुअल फंड को 1 साल से ज्यादा रखने के बाद बेचने पर 12.5% LTCG टैक्स लगता है। हालांकि, सालाना 1.25 लाख रुपये तक के मुनाफे पर छूट है। वहीं, 1 साल के भीतर बेचने पर 20% STCG टैक्स देना पड़ता है।
अभी ये सभी प्रस्ताव शुरुआती चर्चा के स्तर पर हैं। अगर सरकार कोई बदलाव करती है, तो इसका सीधा असर शेयर बाजार के निवेशकों पर पड़ सकता है।




