Dhanshalaby Sagar Sinha
★ Top NewsStock Market

Share Market Rally: Sensex 1,225 अंक उछला, Nifty 23,800 के पार, निवेशकों की हुई चांदी!

By: Dhanshala

Share Market Rally: Sensex 1,225 अंक उछला, Nifty 23,800 के पार, निवेशकों की हुई चांदी!

Key Summary

  • सेंसेक्स 1,225 अंक चढ़कर 76,917 पर और निफ्टी 370 अंक बढ़कर 23,810 पर बंद हुआ
  • विदेशी निवेशकों की खरीदारी, कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और कंपनियों के अच्छे नतीजों से बाजार में तेजी आई

Stock Market Today: शेयर बाजार में मंगलवार को लगातार चौथे कारोबारी दिन तेजी जारी रही। सेंसेक्स 1,225.07 अंक यानी 1.62% उछलकर 76,917.85 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 370.05 अंक यानी 1.58% की बढ़त के साथ 23,810.85 पर पहुंच गया। दोनों इंडेक्स दिन के सबसे ऊंचे स्तर पर बंद हुए।

बाजार में तेजी के पीछे कच्चे तेल की कीमतों में नरमी, कंपनियों के बेहतर तिमाही नतीजे और विदेशी निवेशकों की वापसी को अहम वजह माना जा रहा है।

HUL और Airtel के शेयरों में जोरदार तेजी

सेंसेक्स में Hindustan Unilever का शेयर सबसे ज्यादा 4.16% चढ़ा। Bharti Airtel में 4% और HDFC Bank में 3.62% की तेजी रही। Asian Paints, UltraTech Cement और ICICI Bank के शेयर भी बढ़त के साथ बंद हुए।

वहीं, Power Grid में 2.27% और SBI में 1.77% की गिरावट आई।

FMCG और Realty सेक्टर में सबसे ज्यादा खरीदारी

सेक्टर के हिसाब से FMCG इंडेक्स 3.65% चढ़ा, जबकि Realty इंडेक्स में 2.33% की तेजी आई। PSU Bank इंडेक्स 1.27% गिरकर बंद हुआ।

Religare Broking के अजीत मिश्रा के मुताबिक, कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और विदेशी निवेशकों की खरीदारी से बाजार को सपोर्ट मिला है। हालांकि, आगे बाजार की तेजी कंपनियों के नतीजों, विदेशी निवेश और वैश्विक हालात पर निर्भर करेगी।

#ShareMarket#SensexNiftyRally

More Stock Market NewsSee all →