Dhanshalaby Sagar Sinha
★ Top NewsStock Market

Stock Market Today: Green हुआ बाजार! Sensex में 300 अंकों का उछाल, Tata Motors-Bajaj Finance में तेजी

By: Dhanshala

Stock Market Today: Green हुआ बाजार! Sensex में 300 अंकों का उछाल, Tata Motors-Bajaj Finance में तेजी

Key Summary

  • शुरुआती गिरावट के बाद सेंसेक्स 300 अंक तक उछला और निफ्टी भी हरे निशान में पहुंचा
  • टाटा मोटर्स, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान कॉपर के शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली

गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई, लेकिन कुछ ही मिनटों में बाजार ने अपना रुख बदल लिया। सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 117 अंक गिरा, जबकि निफ्टी 42 अंक टूटकर 25,213.50 पर खुला। हालांकि, सुबह 9:21 बजे सेंसेक्स 126.66 अंक चढ़कर 82,006.06 पर पहुंच गया। कारोबार के दौरान सेंसेक्स में करीब 300 अंकों की तेजी भी देखने को मिली।

Crude Oil की गिरावट से बाजार को सपोर्ट

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से बाजार के सेंटीमेंट को सहारा मिला। ब्रेंट क्रूड 1.28% गिरकर 91.57 डॉलर प्रति बैरल और WTI 1.26% टूटकर 85.44 डॉलर पर कारोबार कर रहा था।

इससे पहले बुधवार को सेंसेक्स 772 अंक चढ़कर 81,879.40 और निफ्टी 210 अंक बढ़कर 25,255 पर बंद हुआ था।

Tata Motors, Bajaj Finance और Hindustan Copper में तेजी

टाटा मोटर्स के कमर्शियल व्हीकल कारोबार का शेयर करीब 4% चढ़कर 464.40 रुपये तक पहुंचा। वहीं, बजाज फाइनेंस का शेयर 3% उछला। कंपनी ने QIP के जरिए 11,700 करोड़ रुपये जुटाने की प्रक्रिया शुरू की है।

हिंदुस्तान कॉपर के शेयर में भी करीब 7% की तेजी आई। कंपनी ने दूसरी तिमाही में 520 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया, जो सालाना आधार पर 47% से ज्यादा है।

डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर

शेयर बाजार में तेजी के बीच रुपया शुरुआती कारोबार में 6 पैसे कमजोर होकर 93.77 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

#StockMarketToday#Sensex#Nifty#TataMotors#BajajFinance

More Stock Market NewsSee all →